भारत में कोरोना वायरस के 3,66,161 नए मामले, 24 घंटे में 3754 लोगों की मौत

By रेनू तिवारी | May 10, 2021

कोरोना वायरस की दूसरी लहर  का कहर भारत में भयानक रूप में फैला हुआ है। पिछले कई समय से रोजाना 4 लाख से भी ज्यादा मामले आ रहे थे। भारत में सोमवार को एक दिन में 3,66,161 नए मामले सामने आए, जबकि 24 घंटे के दौरान 3,754 मौतें हुईं। रविवार को, भारत ने एक दिन में 4,03,738 नए कोविड मामले दर्ज किए, जिसने कोरोना वायरस टैली को 2,22,96,414 तक पहुंचा दिया। आंकड़ों के मुताबिक मरने वालों की संख्या 4,092 प्रतिदिन के साथ 2,42,362 हो गई।

तमिलनाडु में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 28,897 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 13.80 लाख हो गई जबकि 24 घंटे में 2,356 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 15,648 हो गई है। राज्य सरकार ने कहा है कि तूतीकोरिन जिले में स्थित स्टरलाइट कॉपर संयंत्र में ऑक्सीजन उत्पादन 11 मई से शुरू होगा। रविवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, आज दिनभर में 23,515 लोगों को छुट्टी दिये जाने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 12,20,064 हो गई है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या1,44,547 है।  

 बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने रविवार को कहा कि वह विश्व स्वास्थ्य संगठन और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा तय किए गए प्रोटोकॉल के अनुसार ही कोविड-19 संबंधी मौत के मामलों को दर्ज कर रही है। इसने महामारी से होने वाली मौत के आंकड़ों को दबाने के आरोप को खारिज किया। वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को शिवसेना नीत बीएमसी पर कोविड-19 संबंधी मौत और शहर में संक्रमण दर के आंकड़ों में हेराफेरी करने आरोप लगाया था। बीएमसी ने एक बयान में कहा कि वह कोविड-19 के मामलों, मौतों और नमूनों की जांच को दर्ज करने को लेकर पूरी तरह पारदर्शी रही है।

प्रमुख खबरें

ईरान और ओमान को Strait of Hormuz से गुज़रने वाले जहाज़ों पर ट्रांज़िट फ़ीस वसूलने की मिल सकती है इजाज़त

Benjamin Netanyahu ने US-Iran Ceasefire का किया स्वागत, लेकिन हिज़्बुल्लाह को दी कड़ी चेतावनी

US- Iran Ceasefire | ईरान-अमेरिका युद्धविराम: शांति की ओर बढ़ते कदम या सिर्फ एक अस्थायी विराम?

गोलीबारी रोकें, लेकिन उंगलियां ट्रिगर पर रखें, Mojtaba Khamenei का सैन्य आदेश- यह युद्ध का अंत नहीं है