Manipur के 11 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान में पूर्वाह्न 11 बजे तक 37.54 प्रतिशत मतदान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2024

इंफाल। इनर मणिपुर लोकसभा क्षेत्र के 11 मतदान केंद्रों पर पूर्वाह्न 11 बजे तक हुए पुनर्मतदान में 37.54 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। निर्वाचन आयोग ने 19 अप्रैल को इन मतदान केंद्रों पर हुए मतदान को अमान्य घोषित कर दिया था, जिसके बाद आयोग के एक निर्देश के बाद नये सिरे से मतदान कराने का निर्णय लिया गया। आयोग के एक अधिकारी ने कहा, सभी 11 मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार के प्रयोग के लिए सुबह से ही कतार में खड़े हुए हैं। 

प्रमुख खबरें

सहारनपुर PNB करेंसी चेस्ट फेक नोट मामले में NIA ने दो मुख्य साजिशकर्ताओं को पकड़ा

Delhi Police ने पकड़ा अंतरराज्यीय Heroin रैकेट, 60 करोड़ रुपये की खेप संग 7 गिरफ्तार

Punjab Assembly सत्र 10 मिनट में स्थगित, Congress ने आप सरकार को घेरा

केरलम में SMA दवाओं को लेकर विवाद के बीच मंत्री K Muraleedharan की बैठक पर सफाई