By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 17, 2020
नयी दिल्ली। दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,797 नए मामले सामने आए जिससे यहां कुल मामले बढ़कर 4.89 लाख से अधिक हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि वहीं संक्रमण से 99 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 7,713 हो गई।