Karnataka में मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण 38 लोगों की मौत हुई : सिद्धरमैया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2023

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बुधवार को कहा कि मूसलाधार बारिश और बाढ़ से संबंधित घटनाओं में अब तक 38 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य के कई हिस्से अब भी पानी में डूबे हैं और आम जनजीवन प्रभावित है। राज्य में बारिश और बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल राहत और बचाव कार्य करने का निर्देश दिया और जानमाल की हानि को रोकने के उद्देश्य से आवश्यक एहतियाती कदम उठाने की हिदायत दी। सिद्धरमैया ने कहा, मानसून की बारिश के कारण एक जून से अब तक 38 लोगों की मौत हो गई है और 35 लोग घायल हुए हैं। 57 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, 208 काफी क्षतिग्रस्त हुए हैं और 2,682 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं, तथा 105 मवेशियों की जान गई है।”

प्रमुख खबरें

SRH vs RR Eliminator: सनराइजर्स की विस्फोटक बैटिंग का क्या है तोड़? Suryavanshi-Archer होंगे तुरुप का इक्का

RCB vs GT: Patidar का ऐलान, हम Final की जंग में सिर्फ Attack करने आए हैं

Coimbatore में IAME Karting Series का आगाज़, F1 रेसर नरेन कार्तिकेयन के बेटे पर टिकी सबकी निगाहें

मुझे ईर्ष्या हुई..., Vijay की TVK को लेकर ऐसा क्यों बोले Andhra के Dy CM Pawan Kalyan