8 साल 4 माह की सजा में 387 दिन बाहर, राम रहीम की मनमर्जियां कब रुकेगी?

By अभिनय आकाश | Jan 05, 2026

अपनी दो शिष्याओं से रेप में 20 साल की जेल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को रविवार को फिर 40 दिन की परोल मिल गई। राम रहीम अभी हरियाणा में रोहतक के सुनारिया जेल में बंद हैं। इससे पहले पिछले साल अगस्त में 40 दिन की परोल मिली थी। इस हालिया परोल से पहले राम रहीम 2017 में दोषी ठहराए जाने के बाद से 14 बार जेल से बाहर आ चुका है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति जैसी संगठनों ने राहत दिए जाने की आलोचना की है। जेल से बाहर आने के बाद वह कई बार बागपत स्थित डेरा के आश्रम में रहा।

1. 24 अक्टूबर 2021 : 1 दिन की पैरोल, बीमार मां के लिए।

2. 21 मई, 2021: 1 दिन की, बीमार मां के लिए फिर।

3.7 फरवरी, 2022: 21 दिन की, पंजाब में चुनाव थे।

4. 17 जून, 2022: 30 दिन, हरियाणा निकाय चुनाव थे।

5. 15 अक्टूूर, 2022: 40 दिन की, आदमपुर उपचुनाव थे।

6. 21 जनवरी 2023: 40 दिन, शाह सतनाम जयंती थी।

7. 20 जुलाई, 2023: 30 दिन, 15 अगस्त को बर्थडे था।

8. 21 नवंबर, 2023: 21 दिन, राजस्थान में चुनाव थे।

9. 19 जनवरी, 2024: 50 दिन, लोकसभा चुनाव होने थे।

10. 13 अगस्त, 2024: 21 दिन, 15 अगस्त को बर्थडे था।

11.1 अक्टूबर, 2024: 21 दिन, हरियाणा में चुनाव थे।

12. 28 जनवरी, 2025: 30 दिन, दिल्ली में चुनाव थे।

13. 9 अप्रैल, 2025: 41 दिन, डेरे का स्थापना दिवस था।

14. 5 अगस्त, 2025: 40 दिन, 15 को बर्थडे था।

प्रमुख खबरें

Mizoram Tourism: भूटान मॉडल अपनाएगा मिजोरम, 10 साल में जिम्मेदार पर्यटकों को जोड़ने का लक्ष्य

Ashwini Vaishnaw ने चेताया, AI और विकसित देशों के कर्ज से बढ़ेगी वैश्विक अनिश्चितता

Prabhasakshi NewsRoom: Houthis के Missile Attacks से दहला Saudi Arabia, पलटवार में Yemen में मचाई भारी तबाही

मां कूष्मांडा और कपर्दीश चतुर्थी व्रत से होगा कल्याण