झारखंड के दुमका में स्कूलों के 39 बच्चे, तीन अध्यापक कोविड-19 संक्रमित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2022

दुमका। दुमका जिला के जामा प्रखंड के जरमुंडी, दुमका तथा शिकारीपाड़ा प्रखंड के 39 छात्र बच्चे और तीन शिक्षक कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। दुमका के मुख्य चिकित्साधिकारी बच्चा प्रसाद सिंह ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है जब बड़ी संख्या में 11 से 18 वर्ष के 34 स्कूली बच्चे कोरोना संक्रमित पाये गये है।

इसे भी पढ़ें: Covid-19 India Updates | 24 घंटों में भारत ने 2,64,202 नए मामले दर्ज, 315 लोगों की गयी जान

उन्होंने बताया कि जामा के अलावा जरमुंडी, दुमका और शिकारीपाड़ा प्रखंड के भी 6 से 14 आयुवर्ग के 5 बच्चे कोरोना संक्रमित पाये गये हैं जिन्हें मिलाकर एक दिन में 39 बच्चे जिले में कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से अधिकांशआरटीपीसीआर जांच में संक्रमित पाये गये हैं। सरकार ने इन विद्यालयों में अन्य लोगों की भी कोरोना जांच कराने के आदेश दिये हैं।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत