Vijay की करूर रैली में भगदड़ से 39 की मौत, TVK ने दिया 20 लाख मुआवजे का ऐलान

By एकता | Sep 28, 2025

तमिलनाडु के करूर में शनिवार शाम अभिनेता और राजनेता विजय की रैली में मची भीषण भगदड़ में 10 बच्चों और 16 महिलाओं सहित 39 लोगों की दुखद मौत हो गई। इस बड़ी त्रासदी के बाद चेन्नई में विजय के आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। विजय ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए पीड़ितों की मदद के लिए सहायता राशि देने की घोषणा भी की है।

इसे भी पढ़ें: शिक्षा के नाम पर छात्राओं का यौन शोषण, 20 करोड़ के गबन का आरोपी Swami Chaitanyananda Saraswati आगरा से दबोचा

विजय ने मुआवजा राशि की घोषणा की

तमिलगा वेत्री कझगम के प्रमुख विजय ने एक बयान जारी कर इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। विजय ने कहा कि करूर में जो हुआ, उसे सोचकर उनका दिल और दिमाग गहरे भारीपन से भरा है। उन्होंने कहा कि अपनों को खोने के अपार दुःख को बयां करने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं। उन्होंने सभी प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और इसे अपूर्णीय क्षति बताया।

पीड़ितों की मदद के लिए, विजय ने घोषणा की कि वह मृतकों के परिवारों को 20 लाख रुपये और घायलों को 2 लाख रुपये की सहायता राशि देंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि उनका तमिलगा वेत्री कझगम संगठन इलाज करा रहे घायलों को हर संभव सहायता प्रदान करेगा।

इसे भी पढ़ें: Vijay Rally Stampede: लोकप्रिय अभिनेता, उन्मादी भीड़, लगा लाशों का ढेर, तमिलनाडु के करूर में क्यों मची भगदड़?

क्यों मची भगदड़?

भगदड़ शाम करीब 7:30 बजे मची। यह तब हुआ जब दोपहर से ही विजय का इंतजार कर रहे हजारों लोग उनके प्रचार वाहन से संबोधन के दौरान आगे बढ़ने लगे। बताया गया है कि कई लोग घंटों धूप में इंतजार करने के कारण गर्मी, निर्जलीकरण और घुटन से बेहोश हो गए थे। घटनास्थल के वीडियो में लोग भगदड़ से बचने के लिए झोपड़ियों की छतों पर भागते और बाहर निकलते हुए दिखाई दिए।

प्रमुख खबरें

Love Horoscope For 3 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 3 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Vrindavan में Premanand Maharaj के आश्रम बाहर लापता किशोर के परिजनों का प्रदर्शन

Asian Games 2026 में Ishan Kishan ने पूरा किया 1000 T20I रन का आंकड़ा, बनाया खास रिकॉर्ड

राजनयिक संबंध नहीं रखने वाले देश का पायलट इजराइली उड़ानें संचालित नहीं कर सकता, फिर Omani Co-Pilot कैसे Flydubai Flight में आ गया?