देश में कोविड-19 के 3,962 नए मामले आए, 26 और मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2022

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,962 नए मामले सामने आने से देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,31,72,547 हो गई। वहीं, 26 और मरीजों की मौत होने से कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,24,677 पर पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,239 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे सक्रिय मामले बढ़कर 22,416 पर पहुंच गए हैं।

इसे भी पढ़ें: ओडिशा में विधानसभा उपचुनाव में बीजद उम्मीदवारों ने जीती 3 राज्यसभा सीटें

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

प्रमुख खबरें

प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने के लिए मिले 5 करोड़? विराट कोहली और अनुष्का की टीम ने बताया सच, जानें क्या बयान में क्या-क्या लिखा

PM मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे करने पर भगवान से क्या मांगा? खुद बताया

PM Narendra Modi ने जनप्रतिनिधि के 25 साल पूरे होने पर जताया जनता का आभार

V-Neck से लेकर Off-Shoulder तक, गरबा ड्रेसेस की नेकलाइन के अनुसार अपनाएं ये Hairstyle