मध्य प्रदेश में शुक्रवार को आए कोरोना के 397 नये मामले, 35 लोगों की हुई मौत

By दिनेश शुक्ल | Jun 11, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना के नये मामलों में निरंतर कमी देखने को मिल रही है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 397 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 35 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 07 लाख, 87 हजार, 572 और मृतकों की संख्या 8,510 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार देर शाम जारी कोरोना से संबंधित हेल्थ बुलेटिन में दी गई। नये मामलों में इंदौर- 117, भोपाल- 97, जबलपुर- 34 के अलावा अन्य जिलों में 10 से कम नये मरीज मिले हैं, जबकि राज्य के 03 जिले ऐसे भी हैं, जहां आज नये मामले शून्य रहे।

इसे भी पढ़ें: बीना और बुधनी में शनिवार को मुख्यमंत्री चौहान करेंगे अस्थाई कोविड अस्पताल का शुभारंभ

राज्य में आज कोरोना से 35 मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में रतलाम के पांच, जबलपुर, सागर, रीवा के तीन-तीन, इंदौर, ग्वालियर, बैतूल, राजगढ़ के दो-दो, भोपाल, खरगौन, धार, शिवपुरी, सतना, अनूपपुर, सिंगरौली, शाजापुर, उमरिया, मंडला, हरदा, श्योपुर व आगरमालवा के एक-एक मरीज शामिल है। इसके बाद राज्य में मृतकों की संख्या 8475 से बढ़कर 8510 हो गई है। मृतकों में सबसे अधिक इंदौर के 1366, भोपाल- 963, ग्वालियर- 612, जबलपुर- 640, उज्जैन- 171, रतलाम- 323, खरगौन- 230, सागर- 339, रीवा- 136, बैतूल- 222, धार- 128, होशंगाबाद- 99, शिवपुरी- 120, विदिशा- 217, नरसिंहपुर- 81, सतना- 126, सीहोर-52, शहडोल- 117, कटनी- 109, सीधी- 87, अनूपपुर- 86, रायसेन- 191, बालाघाट- 64, सिंगरौली- 78, मंदसौर- 84, राजगढ़- 135, बड़वानी- 89, मुरैना- 87, दमोह- 175, नीमच- 84, देवास- 51, झाबुआ- 57, छतरपुर- 91, पन्ना- 58, दतिया-77, टीकमगढ़- 108, सिवनी- 28, छिंदवाड़ा- 120, शाजापुर-58, उमरिया- 62, मंडला- 19, गुना- 44, हरदा- 95, डिंडौरी- 28, खंडवा- 94, श्योपुर-67, निवाड़ी-47, अशोकनगर-32, अलीराजपुर-47, आगर मालवा- 49, भिण्ड-29 और बुरहानपुर-38 व्यक्ति शामिल है। कोरोना हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अब तक 7,73,615 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें 1240 मरीज शुक्रवार को स्वस्थ हुए। अब यहां कोरोना के सक्रिय प्रकरण 5,447 हैं।

प्रमुख खबरें

Europe का बड़ा फैसला, अब बिना Charger मिलेगा Laptop, ग्राहकों के बचेंगे हजारों रुपये

Barabanki-Bahraich Highway: 9000 पेड़ों पर अटकी Forest Clearance, NHAI और वन विभाग आमने-सामने

Ahmedabad में AI का सबसे बड़ा धोखा! Deepfake वीडियो से बिजनेसमैन के नाम पर लिया लाखों का Loan.

EPFO का Digital Revolution: अब e-Prapti Portal से Aadhaar के जरिए एक्टिव करें पुराना PF खाता.