ब्रिटिश एयरवेज के 4,300 पायलट हड़ताल पर, सभी उड़ानें रद्द होने से 3 लाख लोग प्रभावित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 09, 2019

लंदन। ब्रिटिश एयरवेज ने सोमवार को कहा कि पायलटों की हड़ताल के पहले दिन वह ब्रिटेन के सभी हवाईअड्डों से अपनी करीब करीब सभी उड़ानें निरस्त करने को बाध्य है। ब्रिटिश एयरवेज ने यहां जारी एक वक्तव्य में कहा कि पायलटों के साथ वेतन संबंधी विवाद को सुलझाने के कई महीने चले प्रयास के बावजूद, हम इस स्थिति में पहुंचे हैं इसके लिये हमें बहुत खेद है।’’ एयरलाइन ने कहा है कि वह अभी भी ब्रिटिश एयरलाइन पायलट्स एसोसिएसन (बीएएलपीए) के साथ बातचीत के लिये तैयार है। 

इसे भी पढ़ें: बोरिस जॉनसन को मिला एक और मौका, मध्यावधि चुनाव का एक बार फिर रखेंगे प्रस्ताव

ब्रिटेन की एयरलाइन कंपनी ब्रिटिश एयरवेज के 4,300 के करीब पायलट पिछले नौ माह से वेतन विवाद को लेकर उलझे हुये हैं। उनकी हड़ताल की वजह से तीन लाख से अधिक लोगों की यात्रा का कार्यक्रम गड़बड़ा सकता है। पायलट मंगलवार को भी अपनी हड़ताल जारी रख सकते हैं और उन्होंने एक दिन और 27 सितंबर को हड़ताल की धमकी दी है। इसके बाद भी यदि विवाद और बढ़ता है तो सर्दियों की छुट्टियों में भी उनकी हड़ताल हो सकती है।पायलटों के संगठन बीएएलपीए ने इससे पहले एयरलाइन के जुलाई में पेश तीन साल में 11.5 प्रतिशत वेतन वृद्धि के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। 

प्रमुख खबरें

Jharkhand Students Protest: छात्र आंदोलन के चलते रांची में स्कूल बंद, विधानसभा के पास सुरक्षा कड़ी

Jharkhand में JSSC छात्रों का प्रदर्शन तेज, सरकार से बातचीत बेनतीजा होने के बाद आज विधानसभा की ओर मार्च

Sawan Tradition: सावन में बेटियों का घर आना क्यों माना जाता है सौभाग्य? जानिए सोलह श्रृंगार और Gifts का महत्व

Health Tips: क्या आपकी कमर से पैरों तक होती है झनझनाहट? जानें Nerve Compression के लक्षण और इलाज