World Boxing Futures Cup: भारत के 4 मुक्केबाजों का 'गोल्डन पंच', Finals में बनाई जगह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2026

भारत के युवा मुक्केबाजों ने वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर्स कप 2026 में अपना शानदार प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रखा और उसके चार खिलाड़ी फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे। चंद्रिका, गुंजन, जॉयश्री देवी और अंबेडकर मीतेई ने सेमीफाइनल में आसान जीत दर्ज करके फाइनल में जगह बनाई। महिलाओं के 51 किग्रा भार वर्ग में चंद्रिका ने दूसरे दौर में रेफरी द्वारा मुकाबले को रोके जाने (आरएससी) के आधार पर मोरक्को की रिहाब हमदौने को हराया और खुद को स्वर्ण पदक का प्रबल दावेदार साबित किया।

पुरुषों के 50 किग्रा वर्ग में अंबेकर मीतेई भी उज्बेकिस्तान के अब्दुगानी यॉर्किनजोनोव पर 5-0 से सर्वसम्मत फैसले से जीत दर्ज करके फाइनल में पहुंच गए। इस बीच राधामणि लोंगजाम (57 किग्रा) को सेमीफाइनल के कड़े मुकाबले में यूक्रेन की येवनहेलिना पेट्रुक से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा और इस तरह से उन्हें कांस्य पदक मिला।

प्रमुख खबरें

World Cup में Mexico क्यों बना South Korea का दूसरा घर? जानिए 2018 का वो ऐतिहासिक मैच

Rajinikanth Dharman 173rd Film First Look | डेडली डॉक्टर के अवतार में दिखे रजनीकांत, कमल हासन ने रिलीज किया खूनी पोस्टर!

खराब Lifestyle ने बिगाड़ा Digestion? ये 2 योगासन हैं रामबाण, 10 मिनट में पाएं Good Health

Qatar धमाके में 12 भारतीय की मौत, अमीर ने तुरंत PM मोदी को फोन मिलाया