Bangladesh Violence: बांग्लादेश में भारत के 4 राजनयिकों पर हमला, मोदी सरकार ने उठाया ये कदम!

By अभिनय आकाश | Dec 19, 2025

बांग्लादेश में बढ़ती अशांति के बीच भारतीय राजनयिक मिशनों पर रात भर हमले हुएजुलाई विद्रोह के प्रमुख नेता शरीफ उस्मान हादी की मृत्यु के बाद बांग्लादेश में रात भर व्यापक अशांति फैली रही बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शनों की एक लहर देखी गई जो तेजी से हिंसा में तब्दील हो गई। ढाका, राजशाही और चटगांव में स्थित भारतीय मिशनों को निशाना बनाया गया और उनके द्वारों पर पत्थरबाजी की घटनाएं भी हुईं। हमलों में कोई भी भारतीय राजनयिक या अधिकारी घायल नहीं हुआ और सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं।

इसे भी पढ़ें: Bangladesh में हिंदू की हत्या, फिर शव पेड़ से बांधकर लगाई आग, मचा हंगामा

बांग्लादेश में क्या हो रहा है?

शरीफ उस्मान हादी की मृत्यु के बाद प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार देर रात बांग्लादेश के दो प्रमुख समाचार पत्रों के कार्यालयों पर धावा बोल दिया और शेख मुजीबुर रहमान के आवास में तोड़फोड़ की। जुलाई विद्रोह के एक प्रमुख नेता हादी को पिछले सप्ताह गोली मार दी गई थी और सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पिछले साल के हिंसक विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले स्टूडेंट्स अगेंस्ट डिस्क्रिमिनेशन (एसएडी) के एक बड़े सहयोगी दल, नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) ने गुरुवार रात भारत विरोधी नारे लगाते हुए आरोप लगाया कि हादी के हमलावर हत्या करने के बाद भारत भाग गए। उन्होंने अंतरिम सरकार से अपील की कि जब तक हमलावरों को वापस नहीं लाया जाता, तब तक भारतीय उच्चायोग को बंद रखा जाए।

इसे भी पढ़ें: गोली लगने से घायल Bangladeshi leader Hadi की सिंगापुर में मौत, Yunus ने जांच का वादा किया

भारत सरकार ने एडवाइजरी दी

बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग ने शुक्रवार को नोटिस जारी कर बांग्लादेश में रहने वाले भारतीय समुदाय के सदस्यों और भारतीय छात्रों से यात्रा से बचने की अपील की है। 

प्रमुख खबरें

370 की Biryani विवाद पर बोले CM Devendra Fadnavis, कॉमेडी में मर्यादा न लांघें

World Blood Donor Day 2026: आपका Blood Donation किसी के लिए है जीवनदान, World Blood Donor Day पर जानें क्यों आप हैं एक Real Hero

Jubin Nautiyal Birthday: जिसे Indian Idol ने किया था बाहर, एक मुलाकात ने बनाया Bollywood का Superstar

केजरीवाल ने दिया Punjab Elections जल्दी होने का संकेत, Bhagwant Mann ही होंगे CM चेहरा!