Karachi Firing: पाकिस्तान का कराची शहर गोलियों से दहला, 4 की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल

By अभिनय आकाश | Feb 12, 2026

कराची के विभिन्न इलाकों में गोलीबारी की चार अलग-अलग घटनाओं में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। मेमन गोठ मोहल्ले में दो पुरुषों की गोली मारकर हत्या कर दी गई और एक महिला घायल हो गई। पुलिस के अनुसार, दोनों मृतकों के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। घायल महिला सुपर हाईवे के पास एक निजी आवासीय सोसायटी के नजदीक झाड़ियों वाले इलाके में मिली। अपने शुरुआती बयान में पीड़िता ने दावा किया कि दो अज्ञात लोगों ने गोली चलाई और फिर भाग गए। जांचकर्ताओं ने घटनास्थल से कई 9mm पिस्तौल के खाली कारतूस और शराब की खाली बोतलें बरामद कीं। एआरवाई न्यूज़ के अनुसार, अभी तक मकसद का पता नहीं चल पाया है।

इसे भी पढ़ें: चुनौती देता हूं...14 हजार KM दूर विदेशी संसद में हुई हिंदी में लड़ाई, पूरा भारत हैरान!

मृतक के शव और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और झड़प का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। एआरवाई न्यूज़ के मुताबिक, इससे पहले लाहौर उच्च न्यायालय ने बसंत की घटनाओं से संबंधित एक याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब के गृह सचिव और सीसीपीओ से रिपोर्ट तलब की थी। उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति अवैस खालिद की पीठ ने बसंत उत्सव के दौरान हुई मौतों और घायलों के संबंध में एडवोकेट अजहर सिद्दीकी की याचिका पर सुनवाई की।

प्रमुख खबरें

UP Voter List: विशेष अभियान में 5.59 लाख से अधिक नए पंजीकरण आवेदन मिले

Chaibasa में डायन बताकर आदिवासी महिला की गला घोंटकर हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार

अंकिता भंडारी केस में न्याय दिलाना समाज और प्रशासन का कर्तव्य: CM Pushkar Dhami

Jamia Millia Islamia में अनधिकृत प्रवेश पर Congress सांसदों इमरान मसूद और इमरान प्रतापगढ़ी पर FIR दर्ज