कोरोना अलर्ट! केरल में 20 अगस्त तक कोविड के 4.6 लाख मामले सामने आ सकते हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2021

नयी दिल्ली। केरल के आठ जिलों का दौरा कर चुकी छह सदस्यीय एक केंद्रीय टीम ने कहा है कि एक अगस्त से 20 अगस्त तक राज्य में कोविड-19 के करीब 4.6 लाख मामले सामने आ सकते हैं। केंद्रीय टीम का नेतृत्व करने वाले राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) के निदेशक डॉ सुजीत सिंह ने मंगलवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ओणम का त्योहार (20 अगस्त) नजदीक आने के साथ अनलॉक (पाबंदियां हटाने की) गतिविधियों और पर्यटन स्थलों को खोलने से चुनौतिपूर्ण परिदृश्य उत्पन्न हो गया है और यह चिंता का विषय है।

इसे भी पढ़ें: UP में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 20 नये मामले आये, 8,76,662 को दी गयी वैक्सीन की डोज

उल्लेखनीय है कि किसी भी रोग के फैलने की दर को ‘रिप्रोडक्शन नंबर’ या ‘आरटी वैल्यू’ कहा जाता है। टीम ने हाल में कासरगोड, कन्नूर, कोझीकोड, मलप्पुरम, अलप्पुझा, कोल्लम, पथनमथिट्टा और तिरूवनंतपुरम जिलों का दौरा किया था। सिंह ने कहा कि यात्रा के दौरान उन्होंने पाया कि निरूद्ध क्षेत्र केंद्र के दिशानिर्देशों के अनुरूप नहीं बनाए गये थे। नमूनों की जांच में संक्रमण की पुष्टि होने की दर 10 से 14 प्रतिशत पाई गई और कुछ इलाकों में यह 15 से 20 प्रतिशत पाई गई। मलप्पुरम और पथनमथिट्टा में इसमें वृद्धि होने का रूझान देखा गया। सिंह ने कहा कि राज्य की 55 प्रतिशत आबादी को अब भी संक्रमण होने का खतरा है।

प्रमुख खबरें

PM Modi के 25 साल पूरे होने पर Vadnagar से Varanasi तक निकलेगी बाइक रैली, Amit Shah करेंगे शुरुआत

Sri Charani ने रचा इतिहास और Shafali Verma पहुंचीं ICC Women T20 Rankings के टॉप 6 में

Samarkand में Chess Olympiad के लिए पहुंची भारतीय टीम को होटल के कमरे मिलने में हुई देरी

Imran Khan की हिरासत पर Australia के 7 पूर्व कप्तानों ने Penny Wong को लिखा पत्र