Bihar से तमिलनाडु जा रही 4 सदस्यीय टीम, नीतीश कुमार ने मजदूरों पर हमले की घटना को लेकर कही ये बात

By अभिनय आकाश | Mar 04, 2023

तमिलनाडु के कई इलाकों में बिहार के लोकों के साथ हुई कथित मारपीट के मुद्दों को लेकर वहां की सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं। बिहार सरकार की ओर से उपमुख्यमंत्री विधानसभा मे तेजस्वी यादव ने कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि वहां के पुलिस महानिदेशक ने स्वयं ऐसी किसी भी घटना से इंकार किया है। इधर, नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वहां से लोगो का फोन आ रहा है। वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से भी बयान आया है। नीतीश सरकार की तरफ से एक टीम मामले को देखने के लिए तमिलनाडु का दौरा करने वाली है। 

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu मामले को लेकप बिहार में सरकार बनाम विपक्ष, तेजस्वी बोले- अफवाह फैलाकर राज्यों के बीच झगड़ा कराती है भाजपा

इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा में बोलते हुए तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक के उस व्यक्तव्य का जिक्र किया था जिसमें उस राज्य में हिंदी भाषी लोगों पर हमलों की खबरों को खारिज कर दिया गया था। बिहार में विपक्षी भाजपा द्वारा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित एक समारोह में भाग लेने को लेकर तेजस्वी की आलोचना की गयी थी। तेजस्वी की पार्टी राजद की तरह द्रमुक के प्रमुख स्टालिन कांग्रेस और वामदल के गठबंधन सहयोगी हैं। 

प्रमुख खबरें

मुश्किल में पड़ते ही 108 एम्बुलेंस की तरह अजमल को बुलाते हैं हिमंत, Gaurav Gogoi का BJP-AIUDF के गुप्त गठबंधन पर करारा हमला

Asian Games 2026 | स्वर्णिम निशाना! भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने रचा इतिहास, विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए चीन को रौंदकर जीता गोल्ड

Jammu and Kashmir Encounter | सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी! बडगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष आतंकवादी मूसा ढेर

Delhi Pollution: प्रदूषण की रियल टाइम निगरानी और 30 EV रोड स्वीपर खरीदेगी दिल्ली सरकार