गुजरात में कांग्रेस के लिए बजी खतरे की घंटी, 4 विधायकों ने दिया इस्तीफा

By रेनू तिवारी | Mar 15, 2020

कांग्रेस पार्टी को लगातार एक के बाद एक बड़ा झटका लग रहा है, मध्य प्रदेश के बाद अब गुजरात में भी कांग्रेस के ऊपर राजनीतिक संकट के बादल छा गये हैं। राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को उन्हीं की पार्टी के विधायकों ने झटका दिया है। गुजरात कांग्रेस के 4 विधायकों ने अपना इस्तीफा दे दिया है। ये चार विधायक कौन है उनके नामों की अभी घोषणा नहीं की गई है। इस्तीफा देने वाले नामों का आधिकारिक तौर पर कोई ऐलान नहीं किया गया है।

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल का पत्र मिलने के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बुलाई मंत्रिमंडल की बैठक

सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी से पता चला है कि कांग्रेस के ये चार विधायकों में से दो विधायक जेवी काकडिया और सोमाभाई पटेल हो सकते हैं। ये दोनों विधायक चुनाव से पहले अंडरग्राउंड हो चुके हैं। इसके अलावा मंगल गावित और प्रद्युमन सिंह जाडेजा का नाम इस्तीफा देने वाले कांग्रेस विधायकों में होने की संभावना है। इस विधायकों के नामों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में 16 मार्च को होगा विश्वास प्रस्ताव पर मतदान, राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को दिए निर्देश

आपको पता दें कि गुजरात कांग्रेस के 4 विधायकों ने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को सौंप दिया है। यह चार विधायक कौन है इसके बारे में कल तक पार्टी की तरफ से आधिकारिक तौर बता दिया जाएगा। राज्य सभा के चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने अपनी कमर पहले ही कस ली थी। पार्टी ने शनिवार को कांग्रेस ने गुजरात के अपने 14 विधायकों को जयपुर शिफ्ट किया था। गुजरात के ये विधायक जयपुर के पांच सितारा होटल शिव विलास में रुके हैं।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा