हरियाणा में कोविड-19 से चार और लोगों की मौत, 780 नए मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2020

चंडीगढ़। हरियाणा में कोविड-19 से चार और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या शुक्रवार को 382 हो गई। वहीं इसके 780 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 29,755 है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बुलेटिन में बताया कि कोरोना वायरस से बेहद प्रभावित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र गुड़गांव में एक व्यक्ति की मौत हुई। राज्य के सोनीपत, हिसार और नूहं में भी एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। 

इसे भी पढ़ें: हरियाणा में कोरोना संक्रमण से छह और लोगों की मौत, नए 789 मामले

फरीदाबाद में 203, गुड़गांव में 127, सोनीपत में 65, रेवाड़ी में 59, अम्बाला में 55, पानीपत में 35, करनाल में 30 और कुरुक्षेत्र में 25 मामले सामने आए हैं। राज्य में 6,420 मरीजों का इलाज चल रहा है और 22,953 इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। राज्य में संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर शुक्रवार को 77.14 फीसदी थी।

प्रमुख खबरें

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें

Sharad Pawar के हाथ से फिसल रहा Baramati, अजित का बढ़ रहा दबदबा

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि

जीने के लिए केवल कुछ महीने का समय, पत्नी अनीता गोयल को कैंसर, नरेश गोयल की जमानत याचिका पर 6 मई को फैसला