धारावी में कोविड-19 के 4 नए मामले सामने आए, इनमें से एक की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2020

मुंबई। मुंबई के धारावी में कोरोना वायरस संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत समेत चार नए मामले सोमवार को सामने आए और इसके साथ ही इस झुग्गी-बस्ती इलाके में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 47 हो गई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका के एक अधिकारी ने बताया कि धारावी में संक्रमण से मरने वालों की संख्या पांच हो गई है। कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नए मामले मदीना नगर, जनता को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी और गुलमोहर चॉल में सामने आए हैं।

अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा 60 वर्षीय एक व्यक्ति की सियोन अस्पताल में मौत हुई उसके नमूनों की जांच के बाद उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि इन लोगों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है। एशिया के सबसे बड़े झुग्गी-बस्ती इलाके धारावी की 16 पॉकेट में कोरोना वायरस संक्रमण के 47 मामले सामने आए हैं।

प्रमुख खबरें

Gujarat के Kandla में 2,300 करोड़ रुपये से बनेगा देश का पहला बंदरगाह आधारित E-Methanol Plant

SIR से 93 लाख नाम हटाकर BJP की मदद का आरोप, Mamata Banerjee ने CEC से मांगा इस्तीफा

Gujarat CID ने चुनावी चंदे में 314 करोड़ की कर चोरी पर तीन दलों पर दर्ज की FIR

Election Commission पर DK Shivkumar का बड़ा हमला, CEC की गिरफ्तारी और SIR रद्द करने की मांग