थाना परिसर के अंदर हुए विस्फोट में 4 पुलिसकर्मी हुए घायल, जानिए क्या है पूरा मामला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2021

 झारखंड के पलामू जिले में आज चैनपुर पुलिस थाना परिसर में हुए विस्फोट में एक पुलिसकर्मी और चार चौकीदार घायल हो गए जिनमें से एक की स्थिति नाजुक है। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने  बताया कि यह घटना तब हुई जब थाना परिसर में जमा कचरे को हटा कर सफाई किया जा रहा था। सिन्हा ने बताया कि कचरे मे फेंके गए बोतल में पेट्रोल भरा हुआ था और चूक से उसमें विस्फोट हो गया जिससे मौके पर काम कर रहे पुलिसकर्मी घायल हो गये। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी पुलिसकर्मियों का मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार घायल पुलिसकर्मियों के सिर, हाथ और पेट में चोट लगी है। मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

प्रमुख खबरें

प्याज निर्यात से प्रतिबंध हटाने से पहले निर्वाचन आयोग की अनुमति ली गई : सूत्र

रूसी हमले में यूक्रेन का गांव बुरी तरह क्षतिग्रस्त, भागने को मजबूर हुए ग्रामीण

Gurugram में व्हाट्सएप के जरिए देहव्यापार गिरोह चलाने का आरोपी व्यक्ति गिरफ्तार

Summer Season: ग्रीन टी गर्मियों में आपके मूड और एनर्जी के लेवल को कैसे बढ़ाती है, इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग