By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 08, 2026
मेकअप करने से पर्सनालिटी में काफी निखार आता है। आंखों को खूबसूरत और अट्रैक्टिव बनाने के लिए मेकअप का अहम रोल होता है। महिलाएं काजल, आईलाइनर और मस्कारा का यूज करती हैं। लेकिन बरसात के समय कुछ महिलाओं को शिकायत रहती है कि पानी की बूंदें या पसीने के कारण उनका काजल या लाइनर फैल जाता है। यदि आपके साथ भी मामसून में ऐसा ही होता है, तो आज हम आपको कुछ ऐसे बेहतरीन टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप आई मेकअप को फैलने से बचा सकते हैं।
मानसून के दौरान काजल और आईलाइनर का फैल जाना महिलाओं की एक आम समस्या है। जब ये मेकअप प्रोडक्ट्स आंखों के आसपास फैल जाते हैं, तो चेहरे का पूरा लुक प्रभावित हो सकता है। कई महिलाएं इस परेशानी से बचने के लिए वाटरप्रूफ काजल और लाइनर का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन नमी और बारिश के कारण कभी-कभी ये भी लंबे समय तक टिक नहीं पाते। यदि आप भी बरसात में मेकअप खराब होने की समस्या से जूझती हैं, तो कुछ आसान और असरदार उपाय अपनाकर अपने आई मेकअप को लंबे समय तक सुरक्षित और खूबसूरत बनाए रख सकती हैं।
चुनें ट्यूबिंग फॉर्मूला
दरअसल, ट्यूबिंग फॉर्मूले के बारे में बहुत कम महिलाएं जानती हैं। यह एक ऐसी मॉर्डन टेक्नोलॉजी है। इसमें काजल या आईलाइनर पतली फिल्म लेयर की तरह लगाया जाता है। जिससे पसीना या पानी आने के बाद भी आपका काजल और लाइनर फैल जाता है। इस फॉर्मूल के जरिए आप बरसात में भी काजल और लाइनर सही ढंग से लगा सकते हैं।
आंखों को सूखने दें
यदि काजल या लाइनर लगाते समय आपकी आंखें पहले से गीली है या उनमें थोड़ा पानी है, तो आपको तुरंत मेकअप करने से बचना चाहिए। ऐसी स्थिति में कम से कम 30 सेकंड के लिए रुकें, आंखों को सूखने दें और इसके बाद ही काजल या लाइनर को लगाएं। वहीं, पानी वाली आखों में काजल फैल सकता है।
डबल कोटिंग करें
आंखों में लाइनर लगाते समय एक ही बार में बहुत मोटी लेयर खींचने के कारण हल्के हाथों से पतली लेयर लगाएं। अब इसको सूखने दें और पतली लेयर लगाकर डबल कोट करें। एक बार में बहुत ज्यादा मोटा लाइनर लगाने से जल्दी फैलने के चांसेस बढ़ जाते हैं।
आई प्राइमर का करें इस्तेमाल
इसके अलावा, यदि आपकी पलकों और आंखों के आसपास की त्वचा पर जल्दी तेल आने लगता है मतलब आपकी स्किन ऑयली है, तो केवल वाटरप्रूफ लाइनर के बजाय आप लाइनर लगाने से पहले अपनी आईलिड्स पर आई प्राइमर का इस्तेमाल करें। यह ऑयल को कंट्रोल करता है। जिससे आपका काजल लंबे समय तका टिका रहता है।