आंध्र प्रदेश के चित्तूर में यात्रियों से भरी बस गिरी खाई में, 8 की मौत, 40 से अधिक घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2022

तिरुपति (आंध्र प्रदेश)।आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में भीषण सड़क दुर्घटना में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि घटना शनिवार देर रात की है। यात्री जिस निजी बस में यात्रा कर रहे थे, वह भाकरपेट के पास घाट रोड पर एक मोड़ से गुजरते वक्त नीचे घाटी में गिर गई। हादसे का शिकार हुए सभी लोग अनंतपुरमू जिले के रहने वाले थे और रविवार सुबह एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वाहन की तेज गति के कारण दुर्घटना हुई।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रवाद को एक ‘विलेन’ की जरूरत होती है, देशभक्ति को नहीं :कबीर खान

अंधेरा होने के कारण बचाव अभियान में काफी समय लगा। तिरुपति नगर पुलिस अधीक्षक सीएच वी अप्पला नायडू और पुलिस कर्मियों की एक टीम मौके पर पहुंची और घायलों को रस्सियों की मदद से बाहर निकाला और उन्हें तिरुपति के आरयूआईए अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में शवों को दुर्घटनास्थल से बाहर निकाला गया। आंध्र प्रदेश सरकार ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी, तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू और अन्य ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है।

प्रमुख खबरें

Election Commission ने AAP को चुनाव प्रचार गीत को संशोधित करने को कहा, पार्टी का पलटवार

Jammu Kashmir : अनंतनाग लोकसभा सीट के एनपीपी प्रत्याशी ने अपने प्रचार के लिए पिता से लिये पैसे

Mumbai में बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चिकित्सक समेत सात आरोपी गिरफ्तार

‘आउटर मणिपुर’ के छह मतदान केंद्रों पर 30 अप्रैल को होगा पुनर्मतदान