तेलंगाना प्रवासी कामगारों को वापस भेजने के लिए हर दिन 40 विशेष ट्रेन चलाई जाएगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2020

हैदराबाद। तेलंगाना सरकार ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में फंसे प्रवासी कामगारों को उनके गृह राज्यों तक पहुंचाने के लिए एक सप्ताह तक हर दिन 40 विशेष रेलगाड़ियां चलाने का निर्णय लिया है जो मंगलवार से चलेंगी। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के कार्यालय से सोमवार देर रात जारी बयान के अनुसार ये रेलगाड़ियां हैदराबाद,वारंगल, खम्मम, रामगुंदम और अन्य स्टेशनों से चलेंगी।

बयान में कहा गया कि ये रेलगाड़ियां ओडिशा, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के अनेक स्थानों तक जाएंगी। इससे पहले राव ने राज्य में फंसे प्रवासी कामगारों को पेश आ रही समस्याओं पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश