दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 4,006 नए मामले, 86 मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,006 नए मामले सामने आए जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की कुल संख्या 5.74 लाख से अधिक हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से 86 और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 9,260 पर पहुंच गई। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार संक्रमण की दर 6.85 प्रतिशत है। बुलेटिन में कहा गया कि अभी दिल्ली में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 31,769 है। इसके अनुसार नए मामलों के बाद राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5,74,380 हो गई है।

प्रमुख खबरें

India vs Sri Lanka: भारत ने श्रीलंका को दिया फॉलोऑन, लंच तक 83 रन पर झटके 2 विकेट

Kidney Damage Signs: आंखों के नीचे सूजन और यूरिन में झाग? किडनी खराब होने के इन संकेतों को न करें Ignore

40 के बाद Women Health के लिए जरूरी हैं ये 3 Exercises, Core और Pelvic Floor को मिलेगी गजब की मजबूती

अभिनेत्री Kriti Sanon के रक्षाबंधन विज्ञापन को Giva ब्रांड ने विवाद के बाद हटाया