देशभर के 41 हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की फर्जी धमकी मिली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2024

नयी दिल्ली। वाराणसी, चेन्नई, पटना और जयपुर समेत देश के 41 हवाई अड्डों को मंगलवार को बम होने की धमकी वाले ई-मेल मिले, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों द्वारा कई घंटों तक चलाए गए अभियान के बाद इनमें से प्रत्येक को अफवाह घोषित कर दिया गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, ये ई-मेल अपराह्न करीब 12.40 बजे हवाई अड्डों पर एक्सहुम्डयू888 नामक ई-मेल आईडी से प्राप्त हुए। वाराणसी, चेन्नई, पटना, नागपुर, जयपुर, वडोदरा, कोयम्बटूर और जबलपुर हवाई अड्डे उन हवाई अड्डों में शामिल थे, जिन्हें धमकियां मिलीं। 

सूत्रों ने बताया कि हवाई अड्डों ने बम की धमकी मिलने के बाद आकस्मिक उपाय शुरू कर दिए, जांच की और संबंधित बम खतरा आकलन समिति की सिफारिशों के बाद टर्मिनल की तलाशी ली। मुंबई में, एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी), प्रमुख अस्पतालों और कॉलेजों सहित मुंबई के 60 से अधिक प्रतिष्ठानों को बम विस्फोटों की धमकी वाले ई-मेल मिले, जिसके बाद तलाशी ली गई, हालांकि उनमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। 

उन्होंने बताया कि ये ईमेल सोमवार और मंगलवार को एक ही मेल आईडी से प्राप्त हुए थे। उन्होंने बताया, ‘‘मंगलवार को प्राप्त ईमेल सोमवार को प्राप्त ईमेल के समान ही थे, जिसमें शहर भर के प्रमुख निजी, सरकारी और नगर निगम द्वारा संचालित अस्पतालों और कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई।

प्रमुख खबरें

South Africa में Towhid Hridoy का ऐतिहासिक Triple Century, 350* रन बनाकर तोड़ा Tamim Iqbal का Record

तेजस Mk1A को बड़ा बूस्ट मिला, HAL को 3 और GE F404 इंजन मिले, कुल डिलीवरी 10 तक पहुंची

अक्टूबर 2027 से Bharat NCAP 2.0 लागू करेगी सरकार, Nitin Gadkari ने किया ऐलान

एयर इंडिया की फुकेत-दिल्ली फ़्लाइट की AAIB जांच चल रही है, DGCA पायलट टेस्टिंग के नियमों की समीक्षा कर रहा है: एविएशन मिनिस्टर