By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2020
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 संक्रमण के 411 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 2,36,209 हो गयी। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि जिले में संक्रमण से सात और लोगों की मौत हो गयी। संक्रमण के कारण अब तक 5,816 लोग दम तोड़ चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 5,639 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 2,24,754 मरीज ठीक हो चुके हैं।