60 सेकेंड में 413 लोगों की मौत, भारत ने भी दिया बड़ा बयान

By अभिनय आकाश | Mar 20, 2025

अपने 59 लोगों की जान बचाने के लिए इजरायल ने भयंकर तांडव मचा दिया है। इजरायस ने गाजा में जबरदस्त एयरस्ट्राइक कर दी जिसमें हमास से जुड़े लोगों और कई फिलिस्तिनियों की मौत हो गई है। इजरायल ने दावा किया है कि यबूदियों पर 7 अक्टूबर जैसा हमला करने की प्लानिंग कर रहे आतंकियों को निशाना बनाया गया। इजरायल की वायु सेना गाजा के ऊपर पहुंची बटन दबाया और बमों की बरसात कर दी। कुछ ही सेकेंड में 413 लोगों की मौत हो गई। इस बड़ी घटना में भारत सरकार का आधिकारिक बयान भी सामने आ गया है। वैसे बयान प्रियंका गांधी का भी आया है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने इजरायलियों को डरपोक और फिलिस्तिनियों को बहादुर बताया है। इस बयान से इजरायल बौखला जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: Gaza के हालात देखकर भड़कीं Priyanka Gandhi Vadra, बोलीं- कायर है इजराइल, बहादुर हैं फिलस्तीनी

दरअसल, इजरायल ने आरोप लगाया कि 19 जनवरी को गाजा और इजरायल के बीच जो सीजफायर हुआ था। उसका पालन नहीं किया जा रहा। इजरायल ने कहा कि हमास के कब्जे में अभी भी 59 इजरायली बंधक हैं। जिन्हें छोड़ा नहीं जा रहा। इजरायल ने ये भी आरोप लगाया है कि गाजा में फिलिस्तिनियों के लिए जो राहत साम्रगी पहुंचाई जा रही है। उसे हमास लूट रहा है और ऊंचे दामों पर बेच रहा है। आम फिलिस्तिनियों को कुछ नहीं मिल रहा है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने ये हमले इसलिए कराए हैं क्योंकि सीजफायर पर हो रही बातचीत आगे नहीं बढ़ रही है। इजरायल के रक्षा मंत्री ने चेतावनी दी है कि बंधकों को रिहा नहीं किया गया तो गाजा में नरक के दरवाजे खोल दिए जाएंगे। 

प्रमुख खबरें

असम में बुनियादी ढांचे के विकास पर 50,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी राज्य सरकार

Banking Jobs 2024: इंडियन बैंक में 2500 पदों पर होगी भर्ती, 100 नई Branches खोलकर बैंक बढ़ाएगा अपनी मौजूदगी

उत्तर प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से दिया इस्तीफा

Trump Administration की कार्रवाई पर US Court की टिप्पणी, Israel-Gaza विवाद पर विरोध करना मौलिक अधिकारों का हिस्सा