महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,141 नये मामले, 145 और मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,141 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 64,24,651 पर पहुंच गई जबकि महामारी से 145 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,35,962 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने एक बयान में बताया कि दिन के दौरान कुल 4,780 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। इसके साथ, राज्य में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 62,31,999 हो गई।

इसे भी पढ़ें: उज्जैन में पाकिस्तान समर्थक नारेबाजी करने वालें 10 लोग गिरफ्तार, चार पर लगाया गया रासुका

विभाग ने कहा कि नासिक संभाग में दिन के दौरान 586 मामले सामने आये जिनमें अहमदनगर जिले में आये 518 मामले शामिल है जबकि पुणे संभाग में 1,886 नये मामले सामने आये। कोल्हापुर संभाग में 765 मामले सामने आये। औरंगाबाद संभाग में 34 मामले, लातूर संभाग में 156 मामले और नागपुर संभाग में 11 मामले सामने आये।

प्रमुख खबरें

Birth and Death Registration कानून 1 अक्टूबर से होगा लागू, देरी पर कड़े होंगे नियम

CGPSC ने 265 पदों की राज्य सेवा परीक्षा 2025 का Interview और दस्तावेज सत्यापन रोका

Faridabad में क्राइम ब्रांच और NCB का छापा, 15 करोड़ के Drugs समेत 3 विदेशी गिरफ्तार

Cyber Fraud: फर्जी कंपनियों से 42 करोड़ से अधिक की ठगी, Pratapgarh पुलिस ने दो को पकड़ा