देश में कोरोना से 420 लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 12,759 पहुंची

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2020

नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बृहस्पतिवार को 420 हो गई और मामलों की संख्या बढ़कर 12,759 तक पहुंच गई। मंत्रालय ने हालांकि, बताया कि कोविड-19 के 10,824 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है, जबकि 1,514 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है और एक मरीज विदेश चला गया है। संक्रमण के कुल मामलों में 76 विदेशी नागरिक शामिल हैं। मंत्रालय ने अपने अद्यतन आंकड़ों में कहा है कि बुधवार शाम से 28 मौतें हुई हैं। मंत्रालय के अनुसार, इनमें से महाराष्ट्र में नौ, गुजरात में छह, आंध्र प्रदेश में पांच, , दिल्ली और तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में दो-दो मौत हुई है। अब तक कुल 420 मौतों में से, सबसे ज्यादा 187 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं, इसके बाद मध्य प्रदेश में 53, गुजरात में 36, दिल्ली में 32 पर और तेलंगाना में 18 मौतें हुई हैं।

तेलंगाना में 698 मामले, जबकि आंध्र प्रदेश में 534 और केरल में 388 मामले हैं। कर्नाटक मेंकोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 315, जम्मू-कश्मीर में 300 हो गई है। जबकि पश्चिम बंगाल में 271 और हरियाणा में 205 है। पंजाब में अब तक 186 संक्रमण के मामले सामने आए हैं। बिहार में कोरोना वायरस के 74 मामले सामने आए हैं, जबकि ओडिशा में 60 मामले हैं। उत्तराखंड में 37 लोग वायरस से संक्रमित हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश में 35 मामले सामने आए हैं। असम और छत्तीसगढ़ में 33-33 मामले सामने आएहैं। झारखंड में 28 मामले, चंडीगढ़ में 21 मामले और लद्दाख में 17 मामले मिले हैं। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 11 मामले सामने आए हैं। मेघालय, गोवा और पुडुचेरी से कोविड-19 के सात-सात मामले सामने आये हैं। मणिपुर और त्रिपुरा में दो-दो मामले हैं, जबकि मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला सामना आया है। मंत्रालय की वेबसाइट पर यह भी कहा गया कि नगालैंड के एक कोविड-19 मरीज को असम में स्थानांतरित कर दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता बने Himanta Biswa Sarma

Ginger Storage Tips: अदरक फेंकने की नौबत नहीं आएगी, ये Smart Storage Tips महीनों तक रखेंगे Fresh

पाकिस्तान ने ईरानी विमानों को दी गुप्त पनाह? अमेरिका से की गद्दारी! खबर पक्की निकली तो ट्रंप उड़ा देंगे इस्लामाबाद!

Health Tips: Kidney Stone का 50% बढ़ जाता है Risk, पानी पीने में ये गलती पड़ सकती है भारी