पुडुचेरी में कोरोना वायरस के 429 नए मामले, 11 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2021

पुडुचेरी। पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। पिछले 24 घंटे में केंद्र शासित प्रदेश में जहां कोविड-19 के 429 नए मामले दर्ज किये गये वहीं, एक दिन पहले यह संख्या 507 थी। संक्रमण से 11 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि नए मामलों से केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,11,684 हो गयी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे तक पिछले 24 घंटे में 9,159 नमूनों की जांच में 429 मामलों की पुष्टि हुई। पुडुचेरी में सबसे अधिक 322 नए मामले सामने आये। इसके बाद कराईकल में 83, माहे में 19 और यानम में पांच मामले आये। 

इसे भी पढ़ें: देश में कोरोना वायरस के 91,702 नए मामले, 24 घंटे में 3403 लोगों ने तोड़ा दम

पुडुचेरी में बृहस्पतिवार को 507 नए मामले सामने आये थे। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 967 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिली और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 6,156 (अस्पतालों में 942 और घर पर पृथक-वास में इलाज करा रहे 5,214 मरीज) है। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने कहा कि अब तक 1,03,860 मरीज स्वस्थ हुए हैं। निदेशक ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 11 लोगों की मौत हुई है जिससे मृतक संख्या बढ़कर 1,668 हो गयी है। जान गंवाने वाले सात मरीज किसी अन्य गंभीर रोग से ग्रस्त नहीं थे और उनकी उम्र 33 से 83 साल के बीच थी। मोहन कुमार ने बताया कि संक्रमण दर 4.68 प्रतिशत जबकि मृत्यु एवं ठीक होने की दर क्रमश: 1.49 प्रतिशत और 92.99 प्रतिशत है। 

प्रमुख खबरें

Vaishno Devi Yatra मार्ग पर बिना वैध ID टट्टू चलाने वाले ऑपरेटर पर FIR दर्ज

Taiwan को मिला European Parliament का समर्थन, लोकतांत्रिक मूल्यों और सुरक्षा पर बनी सहमति

Geneva UNHRC में भारत के 10,000 FPO नेटवर्क और Seed Rights की वैश्विक स्तर पर चर्चा

SEMICON India 2026 पर बोले जर्मन डिप्टी एनवॉय Georg Enzweiler, साझेदारी का बड़ा मौका