First Phase Voting । नगालैंड में दोपहर एक बजे तक 43.53 प्रतिशत मतदान । Lok Sabha Election 2024

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2024

कोहिमा। नगालैंड की एकमात्र लोकसभा सीट पर शुक्रवार को अपराह्न एक बजे तक करीब 43.53 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नगालैंड में कुल 13.25 लाख मतदाता हैं। अधिकारियों ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और यह शाम चार बजे तक जारी रहेगा। ‘ईस्टर्न नगालैंड पीपुल्स ऑर्गेनाइजेशन’ (ईएनपीओ) ने अलग राज्य की मांग को लेकर क्षेत्र के छह जिलों में लोगों से मतदान से दूर रहने का आह्वान किया है। 

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Election : दोपहर एक बजे तक करीब 40 फीसदी मतदान, बंगाल में हिंसा की हुई छिटपुट घटनाएं

नगालैंड के राज्यपाल ला गणेशन ने यहां ‘ऑफिसर्स हिल’ में ‘मॉडल मतदान केंद्र’ टीटी स्टेडियम में अपने मताधिकार का प्रयोग किया जबकि मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने कोहिमा जिले के उत्तरी अंगामी-द्वितीय विधानसभा क्षेत्र में अपने पैतृक गांव तौफेमा में वोट डाला। राज्य की एक मात्र सीट के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें से कांग्रेस उम्मीदवार एस सुपोंगमेरेन जमीर, सत्तारूढ़ एनडीपीपी (नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी) उम्मीदवार चुम्बेन मुरी और निर्दलीय हेइथुंग तुंगो लोथा शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Pune Infrastructure Boom: नितिन गडकरी ने दी 60 हजार करोड़ की सौगात, Road Projects से उद्योगों को मिलेगी नई रफ़्तार

Jharkhand में JSSC-CGL परीक्षार्थियों के आंदोलन के आगे झुकी सरकार, Hemant Soren ने भर्ती धांधली पर बिठाई CID Inquiry

Magnus Carlsen का दबदबा बरकरार, Esports World Cup में Denis Lazavik को हराकर बने लगातार दूसरी बार चैंपियन

Ayush Shetty का World Championship में ऐतिहासिक आगाज, World No. 1 Shi Yuqi को बेंगलुरु में चटाई धूल