भारत में पांच हजार से भी कम हुए कोरोना के केस, 24 घंटे में 4362 नए मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2022

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 4,362 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 4,29,67,315 हो गई। 17 मई 2020 के बाद से देश में सामने आए ये सबसे कम दैनिक मामले हैं। 17 मई 2020 को देश में 4,987 दैनिक मामले सामने आए थे। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 66 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,15,102 हो गई। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 54,118 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.13 प्रतिशत है।

इसे भी पढ़ें: उप्र चुनाव: सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 8.58 प्रतिशत हुई वोटिंग

उल्लेखनीय है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे।

प्रमुख खबरें

England Cricket Board को बड़ा झटका: Andy Flower ने खुद को हेड कोच की रेस से किया बाहर

F1 Belgium GP: Mercedes के युवा सितारे Kimi Antonelli का दबदबा, दिग्गज Verstappen और Norris पर भारी पड़े

Slavko Vinčić को मिली FIFA World Cup Final की कमान, Spain vs Argentina खिताबी भिड़ंत के बनेंगे गवाह

क्रिकेट इतिहास के सबसे महान All-rounder Sir Garfield Sobers का 89 की उम्र में निधन, Cricket World में शोक की लहर