दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर फंदे से लटका मिला किसान का शव, आत्महत्या की आशंका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 10, 2021

चंडीगढ़। केन्द्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन में हिस्सा ले रहे पंजाब के एक 45 वर्षीय किसान ने सिंघू बॉर्डर के पास कथित तौर पर पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को बताया कि किसान की पहचान गुरप्रीत सिंह के तौर पर हुई है, जो फतेहगढ़ साहेब जिले का निवासी था। कुंडली थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के एक स्थानीय अस्पताल भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें: ट्विटर पर दुनिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली शख्स PM मोदी, सचिन का नाम भी सूची में शामिल, जानें पहले नंबर पर कौन?

किसानों को भय है कि इससे न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) प्रणाली खत्म हो जाएगी, जबकि सरकार इन कानूनों को प्रमुख कृषि सुधारों के रूप में पेश कर रही है। दोनों पक्षों के बीच 11 दौर से अधिक की बातचीत हो चुकी है,लेकिन इनका कोई नतीजा नहीं निकला है।

प्रमुख खबरें

Chittorgarh में 4 करोड़ का गांजा बरामद, तीन ट्रकों के साथ 7 तस्कर पकड़े गए

Asian Games में भारत का Surfing डेब्यू, पहले दौर की हीट में Sugar Shanti और Kamali Prakash पिछड़ीं

कर्नाटक: BJP नेता R Ashok ने सूखा राहत राशि को बताया अपर्याप्त, कर्ज माफी की उठाई मांग

लोकतंत्र को नादिरशाही में बदलने में जुटी मोदी सरकार: Ashok Gehlot का बड़ा आरोप