कर्नाटक में कोरोना वायरस के 4,553 नए मामले, 15 मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2021

बेंगलुरु। कर्नाटक में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,553 नए मामले सामने आए, जबकि महामारी से और 15 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के मुताबिक नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 10,15,155 हो गए और कुल मृतक संख्या 12,625 हो गई। विभाग के एक बुलेटिन के अनुसार, आज 2,060 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जबकि अब तक कुल 9,63,419 लोग ठीक हो चुके हैं। विभाग ने कहा कि 39,092 मरीजों का इलाज चल रहा है जिनमें 331 आईसीयू में भर्ती हैं। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में कोरोना के चार हजार से अधिक नये मामले, सरकार ने जारी की नई गाइड लाइन

बेंगलुरु शहरी जिले में संक्रमण के 2,787 नए मामले सामने आए और आठ मौतें हुईं। शहर में अब संक्रमण के कुल मामले 4,47,031 हो गए हैं और मृतकों की कुल संख्या 4,649 हो गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 28,098 है। मैसूरु में आज 260 मामले सामने आए, जबकि कलबुर्गी में 170, बेंगलुरु ग्रामीण में 155, बीदर में 147, तुमकुरु में 107, हासन में 104 और धारवाड़ में 100 नए मामले सामने आए। राज्य में रविवार को 1,18,933 जांच की गईं, जबकि अब तक कुल 2.19 करोड़ जांच हो चुकी हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi-NCR में प्रदूषण बढ़ने पर GRAP 3 लागू, निर्माण और तोड़फोड़ पर लगी रोक

Congress पर BJP का तीखा हमला, Rajeev Chandrasekhar बोले- राहुल की पार्टी करती है धोखे की राजनीति

Diwali 2026: मां Lakshmi और गणेश जी की आराधना 8 नवंबर को, Pradosh Kaal में करें Deepawali पूजन

Samrat Choudhary ने बिहार में छठ और दिवाली पर सुरक्षा बढ़ाने के दिए निर्देश