असम की पांच लोकसभा सीटों पर दोपहर एक बजे तक 46.31 प्रतिशत मतदान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2024

गुवाहाटी। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत असम की पांच लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को सुबह सात बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक कुल 77,26,668 मतदाताओं में से अनुमानत: 46.31 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। निर्वाचन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दरांग-उदलगुरी सीट पर सबसे अधिक 49.72 मतदान दर्ज किया गया, इसके बाद करीमगंज में 49.14 प्रतिशत, दीफू (अजजा) में 46.40 प्रतिशत, नगांव में 44.48 प्रतिशत और सिलचर में 40.23 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। 

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीटों पर दोपहर एक बजे तक 53 फीसदी से अधिक मतदान

दीफू में भाजपा उम्मीदवार अमरसिंग टिस्सो का मुकाबला कांग्रेस के जॉयराम एंगलेंग से है। वहीं नागांव में मौजूदा कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और भाजपा के सुरेश बोरा में कड़ा मुकाबला है। असम की इन पांच लोकसभा सीट पर कुल 77,26,668 मतदाताओं में से 38,61,559 महिला और 179 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। यहां कुल 9,133 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन सीटों पर कुल61 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Prashant Bhushan के सत्ता परिवर्तन वाले बयान पर भड़की BJP, Sambit Patra बोले- यह देश किसी की जागीर नहीं

दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर रोक लगाएं, Rahul Gandhi ने President Murmu को लिखा पत्र

लखनऊ के फैजुल्लागंज में तटबंध निर्माण के लिए 182 करोड़ रुपये मंजूर, Rajnath Singh ने दिया भरोसा

ज्ञानेश कुमार के समर्थन में उतरे 30000 लोग, बयान से तहलका!