बिहार की चार लोकसभा सीट पर शाम पांच बजे तक 46.32 प्रतिशत मतदान हुआ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2024

पटना। बिहार के चार लोकसभा क्षेत्रों में 75 लाख मतदाताओं में से लगभग 46.32 प्रतिशत ने शुक्रवार शाम पांच बजे तक वोट डाला। बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शाम पांच बजे तक औरंगाबाद में 49.95 प्रतिशत, गया में 48.54 प्रतिशत, नवादा में 40.20 प्रतिशत और जमुई लोकसभा क्षेत्र में 47.09 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। इन चार लोकसभा क्षेत्रों में 75 लाख से ज्यादा मतदाता हैं और 38 उम्मीदवार हैं। औरंगाबाद में 18 लाख से अधिक मतदाता हैं जहां नौ उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: Nashik लोकसभा सीट के लिए टिकट की दौड़ से हट रहा हूं : छगन भुजबल


नवादा में सबसे अधिक 20.06 लाख मतदाता हैं, जहां कुल आठ चुनावी उम्मीदवार मैदान में हैं। गया में 18.18 लाख मतदाता हैं जहां सबसे ज्यादा 14 उम्मीदवार हैं। जमुई में 19.07 लाख मतदाता हैं जहां सबसे कम सात उम्मीदवार हैं। इन चार सीट पर मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर मतदान का समय शाम चार बजे तक ही निर्धारित किया गया था। अन्य मतदान केंद्रों पर मतदान का शाम छह बजे तक था।

प्रमुख खबरें

Congress की स्थापना हिंदू धर्म और उसके सत्य के सिद्धांत पर हुई : Priyanka Gandhi

Noida में किसानों का विरोध-प्रदर्शन: शीर्ष अधिकारी ने किसान संघ के नेताओं के साथ बैठक की

Southern Brazil में भारी बारिश के कारण मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 29 हुई, 60 अन्य अब भी लापता

सुप्रिया की जीत से संसद में मोदी के लिए एक सांसद का समर्थन कम हो जाएगा : Sharad Pawar