दिल्ली के तीन कारागारों में 46 कैदी और 43 कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली के तीन कारागारों में 46 कैदी और 43 कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। कारागार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ सभी संक्रमित कैदी और कर्मी पृथक-वास में हैं और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।’’ जेल अधिकारियों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, रविवार तक संक्रमित पाए गए 46 कैदियों में से 29 तिहाड़ और 17 मंडोली जेल के हैं। संक्रमित पाए गए 43 कर्मचारियों में से तिहाड़ के 25, रोहिणी जेल के 12 और मंडोली जेल के छह कर्मचारी हैं। अधिकारियों ने बताया कि तिहाड़, मंडोली और रोहिणी जेल परिसर में संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कारागार डिस्पेंसरी को ‘कोविड देखभाल केन्द्र’ में तब्दील कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: गोवा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

कैदियों को अधिकतर समय उनके वार्ड से बाहर नहीं आने दिया जा रहा और कोविड-19 संबंधी नियमों की जानकारी देने के लिए नियमित रूप से जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार, सात जनवरी तक दिल्ली के तीन कारागार में कुल 18,528 कैदी थे। इनमें से तिहाड़ में 12,669, मंडोली में 4,018 और रोहिणी में 1,841 कैदी थे।

प्रमुख खबरें

Pakistan: PTI के प्रदर्शन से पहले Imran Khan की दो और बहनें हिरासत में, कोट लखपत जेल भेजी गईं

Sangrur में व्यक्ति के आत्महत्या प्रयास के बाद Punjab में मादक पदार्थों पर सियासी तकरार

Maharashtra: युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने के लिए CM Devendra Fadnavis ने शुरू की नई नीति

Starbucks चेन्नई में खोलेगी Global Capability Center, 800 लोगों को मिलेगा रोजगार