मुंबई महानगर क्षेत्र में संक्रमण के 47 नए मामले दर्ज, एक बुजुर्ग की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 31, 2020

मुंबई। मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 47 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़कर 170 तक पहुंच गया जबकि मृतकों की संख्या आठ तक पहुंच गई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने यह जानकारी दी।

बीएमसी की विज्ञप्ति के मुताबिक, नए मामलों में 29 संक्रमित मुंबई शहर से जबकि बाकी 18 संक्रमित मुंबई महानगर क्षेत्र के हिस्सों के हैं। विज्ञप्ति के मुताबिक, सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए 80 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

Mizoram में MZP प्रदर्शन के बाद MPSC भर्ती रुकी, 14 अगस्त तक की परीक्षाएं रद्द

Sikar में पैतृक जमीन विवाद में युवक संजय नेहरा ने खाया ज़हर, अस्पताल में भर्ती

Meghalaya voter list: 6.51 लाख नाम जांच के दायरे में आए, उचित सत्यापन के बाद ही होगा निर्णय

Bihar में Samrat Choudhary ने दिए निर्देश, 30 दिन में होगा नागरिकों की शिकायतों का समाधान