गुजरात में अबतक 21,044 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित, 1313 मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 09, 2020

अहमदाबाद। गुजरात में मंगलवार को कोविड-19 के 470 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21,044 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि गत 24 घंटे में 33 और लोगों की कोरोना वायरस की वजह से मौत हुई है जिसे मिलाकर राज्य में कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 1,313 हो गई है। विभाग ने बताया कि नये सामने आए मामलों में 331 अकेले अहमदाबाद शहर के हैं। इसके साथ ही अहमदाबाद में कुल संक्रमितों की संख्या की कुल संख्या 14,962 हो गई है। इस अवधि में अहमदाबाद में अकेले 27 लोगों की मौत हुई है। अबतक जिले में 1,066 लोग संक्रमण की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर