By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2021
उन्होंने बताया कि इस समय राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 58,801 है, जिनमें 32,900 संक्रमित पृथक वास में तथा 991 निजी अस्पतालों में अपना उपचार करा रहे हैं। शेष मरीजों का सरकारी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को राज्य में सर्वाधिक दो लाख 12 हजार से ज्यादा नमूनों की जांच की गई और अब तक तीन करोड़ 65 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले 24 घंटे में 4,059 नये मामले सामने आये और 23 मरीजों की मौत हो गई। इसी अवधि में प्रयागराज में 1,460, वाराणसी में 983, कानपुर नगर में 706 और गोरखपुर में 422 नये मामले सामने आए। बुलेटिन के अनुसार कानपुर नगर में छह, प्रयागराज, वाराणसी, कुशीनगर और मुजफ्फरनगर में दो-दो संक्रमितों की मौत हो गई।