By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2021
पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ कस्बे में शनिवार को सुबह सात बजे से कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए 48 घंटे का लॉकडाउन शुरू हुआ। उपसंभागीय मजिस्ट्रेट तुषार सैनी ने बताया कि कस्बे के सभी कार्यालय व व्यापारिक प्रतिष्ठान 48 घंटे के लिये बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि दवा की दुकानें हमेशा की तरह खुली रहेंगी और सब्जी की दुकानें सुबह 10 बजे तक ही खुली रह सकती हैं। अधिकारियों ने यहां कहा कि जिला प्रशासन ने शहर और जिले के कुछ अन्य हिस्सों में मामलों में वृद्धि देखने के बाद प्रतिबंध लगाने का फैसला किया। इसी तरह की पाबंदियां हाल ही में जिले के गंगोलीहाट और गनई कस्बों में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के उपाय के तौर पर लगाई गई थीं।