मिजोरम में 20 स्कूली छात्रों समेत कोरोना के 49 नए मरीज मिले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2020

एजल। मिजोरम में 20 स्कूली छात्रों समेत 49 और लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसके बाद राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले बढ़कर 2,656 हो गए। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में से सबसे अधिक 43 मामले एजल जिले से हैं, उसके बाद लॉन्गतलाई में चार और लुंगलेई तथा सेरछिप में एक-एक मामला सामने आया है। अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में से सेना के एक जवान सहित सात लोग बाहर से यात्रा कर राज्य लौटे हैं। अधिकारी ने बताया कि राज्य में अभी 417 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है तथा 2,238 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Dhurandhar The Revenge Movie Review | सत्ता, प्रतिशोध और रणवीर सिंह का विस्फोटक अवतार

Haryana Heart Attack Deaths | खतरे में जवानी, साइलेंट किलर का कहर! हरियाणा में 6 साल में 18,000 युवाओं की हार्ट अटैक से मौत

अब भारत भी करेगा युद्ध? चीन-पाकिस्तान की उड़ी नींद! 6th Gen Fighter Jets की दौड़ में शामिल होने की तैयारी

Pakistan-Afghanistan Ceasefire | ईद-उल-फितर पर बंदूकें शांत! सऊदी और तुर्किये की मध्यस्थता के बाद पाक-अफगान युद्धविराम की घोषणा