जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 490 नए मामले, 16 और मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2020

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के कारण एक ही दिन में सबसे अधिक 16 मौत के मामले सामने आए जबकि संक्रमण के 490 नए मामले सामने आए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा, जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 संक्रमित 16 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मौत के सभी मामले कश्मीर घाटी में सामने आए। इन मौत के बाद इस घातक वायरस से अब तक कुल 222 मरीजों की जान जा चुकी है, जिनमें से 204 मामले घाटी से जबकि 18 जम्मू क्षेत्र से हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 490 नए मामलों के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढकर 12,156 तक पहुंच गई। संक्रमण के 490 नए मामलों में से जम्मू में 62 जबकि कश्मीर घाटी में 428 मामले सामने आए हैं। प्रदेश में फिलहाल 5,488 मरीज उपचाराधीन हैं और 6,446 संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Bhagwant Mann का आश्वासन, परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की होगी गहन जांच

Kanpur में फर्जी बैंक शिकायत जांच से खुली 2.66 करोड़ रुपये की Cyber Fraud, दो पकड़े गए

मालेगांव Fast Track Court ने चार साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को सुनाई फांसी

मुंबई में होगी S Jaishankar और Marco Rubio की द्विपक्षीय वार्ता, रक्षा और व्यापार पर रहेगा जोर