झारखंड में 490 लोगों की हुई जांच, दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2020

रांची।  झारखंड में अब तक कोरोना वायरस के लिए कुल 490 लोगों की जांच की जा चुकी है जबकि सात हजार लोगों को सरकारी केन्द्रों पर पृथक रुप से रखा गया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने यह जानकारी देते हुए कहा कि 490 लोगों की जांच में अब तक सिर्फ दो ही संक्रमित पाये गये हैं और 100 की रिपोर्ट आनी शेष है।

इसे भी पढ़ें: जयपुर में कोरोना वायरस के 21 नए मामले सामने आए, 26 संक्रमितों में से 17 हुए स्वस्थ

उन्होंने बताया कि सरकारी केन्द्रों में सात हजार लोगों को पृथक रखने के अलावा लगभग एक लाख लोगों को उनके घरों में पृथक रहने को कहा गया है। राज्य में अब तक रांची और हजारीबाग में संक्रमण का एक-एक मामला मिला है।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा