महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,922 नए मामले, 95 और मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2020

मुंबई। महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,922 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 18,47,509 हो गए। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 से 95 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 47,694 हो गई। राज्य में अब तक 17,15,884 मरीज ठीक हो चुके हैं और अभी 82,849 मरीज उपचाराधीन हैं। मुंबई में संक्रमण के 758 नए मामले सामने आए तथा 19 और मरीजों की मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी