CAA को चंद्रशेखर ने बताया काला कानून, बोले- अगले 10 दिन में होंगे 5,000 और शाहीनबाग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2020

नयी दिल्ली। भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने बुधवार को कहा कि देश में अगले 10 दिनों में शाहीन बाग की तरह 5,000 और प्रदर्शन स्थल होंगे। आजाद सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं को अपना समर्थन देने के लिए दक्षिण दिल्ली में स्थित शाहीन बाग पहुंचे। उपस्थित भारी भीड़ को संबोधित करते हुए दलित नेता ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) ‘‘काला कानून’’ है जो लोगों को धार्मिक आधार पर बांट रहा है।

एक महीने से ज्यादा समय से सीएए के खिलाफ धरना दे रही महिलाओं से उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस प्रदर्शन में हिस्सा लेने वालों को बधाई देना चाहूंगा। यह महज एक राजनीतिक आंदोलन नहीं है । हमें संविधान और देश की एकता को बचाना है। ’’ आजाद ने कहा कि हाड़ कंपा देने वाली ठंड भी इन महिलाओं के हौसले को तोड़ नहीं पायी। आजाद के पहुंचने के पहले प्रदर्शनकारी फैज अहमद फैज की नज्म ‘हम देखेंगे’ गा रहे थे। संविधान थामे हुए आजाद ने कहा, ‘‘मैं आपसे वादा करता हूं अगले 10 दिनों में देशभर में कम से कम 5,000 और शाहीन बाग होंगे।’’

इसे भी देखें: चंद्रशेखर की सशर्त रिहाई, CAA पर जारी है लड़ाई

प्रमुख खबरें

डेयरी क्षेत्र को VB-G RAM G योजना में शामिल करने की केंद्र से मांग करेगा Kerala

जनगणना, 9/11 और सर्जिकल स्ट्राइक... Mann Ki Baat में PM Modi ने इन मुद्दों पर की बात

Cars24 अगले साल अप्रैल तक IPO के लिए DRHP दाखिल करने की तैयारी में

Ayodhya Ramleela में Ravi Kishan बनेंगे भगवान राम, मिस यूनिवर्स इंडिया निभाएंगी मां सीता का रोल