रोजाना जिंदगी में बेहद काम का है एयरप्लेन मोड! जानिए 5 ऐसे कमाल के फायदे जो कोई नहीं बताता

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 09, 2025

ज्यादातर लोग एयरप्लेन मोड सिर्फ फ्लाइट के लिए मानते हैं, लेकिन यह रोजमर्रा जीवन के लिए भी बेहद उपयोगी है। आप लोगो ने भी कभी न कभी अपने फोन में एयरप्लेन मोड का यूज किया होगा। अब आप एयरप्लेन मोड फीचर से रोजाना जिंदगी में कई स्मार्ट तारीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं। जी बिल्कुल! इस फीचर की मदद से आप फोन को तेजी से चार्ज करने, बैटरी बचाने और ध्यान केंद्रित करने में फायदेमंद होता है। इस लेख में हम आपको एयरप्लेन के 5 ऐसे फायदे बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल आप कर सकते हैं।


मोबाइल फोन तेजी से चार्ज होगा


अगर आप एयरप्लेन मोड का यूज करके मोबाइल को चार्ज करेंगे, तो यह तेजी से चर्ज होगा। इस मोड को ऑन करने से आपके फोन पर  बैकग्राउंड एक्टिविटीज जैसे नेटवर्क, वाई-फाई और ब्लूटूथ बंद हो जाते हैं,जिस वजह से यह चार्जिंग के दौरान बैटरी तेजी से चार्ज होती है। वहीं, जिन लोगों के फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं है, वो इस मोड के जरिए फोन को तेजी से चार्ज कर सकते हैं।


बैटरी की खपत घटेगी


यदि आप ऐसे एरिया में मौजूद है, जहां नेटवर्क सिग्नल बहुत कम आते हैं, तो आपको फोन लगातार नेटवर्क सर्च करेगा, जिससे बैटरी जल्दी खत्म हो जाएगी। इस स्थिति में आप अपने फोन को आराम देने के लिए एयरप्लेन मोड लगा सकते हैं, जिससे बार-बार नेटवर्क सर्च नहीं करेगा और आपके फोन की काफी बैटरी बचेदी। इसलिए जब आपको जरुरत हो, तो आप एयरप्लेन मोड बंद कर दें।


ओवरहीटिंग से बचाएं


अगर आपका फोन जल्द ही गर्म हो जाता है। इस स्थिति में आप अपने फोन को ठंडा रखने के लिए एयरप्लेन मोड का यूज कर सकते हैं। कई बार होता है कि खराब नेटवर्क कवरेज या बैकग्राउंड में ज्यादा एक्टिविटी की वजह से मोबाइल फोन बहुत जल्दी गर्म हो जाते हैं। एयरप्लेन मोड ऑन करने से नेटवर्क कनेक्टिविटी बंद हो जाएगी और प्रोसेसर पर वर्कलोड कम हो जाएगा, जिससे फोन तेजी से ठंडा हो जाएगा। 


बच्चों को इंटरनेट से रखे दूर


अगर आपके फोन का यूज गेम्स खेलने के लिए करते हैं और आप चाहते हैं कि नेट का यूज ना करें, तो आप एयरप्लेन मोड ऑन कर सकते हैं। इस मोड में कोई भी विज्ञापन नहीं दिखेंगे, जिससे वे गेम्स सेफ्टी से बिना किसी रुकावट के खेल सकते हैं। 


फोकस बढ़ाता है


आपको बता दें कि, एयरप्लेन मोड केवल बैटरी बचाने के लिए ही नहीं, बल्कि आपको फोकस करने में भी मदद कर सकता है। फोन में आने वाले लगातार नोटिफिकेशन, कॉल और मैसेज के वजह से आपका ध्यान जरुर भटक जाता है। जिस वजह से आप पढ़ाई भी ढंग से नहीं करपाते होंगे या कुछ अन्य वर्क कर रहे हैं, तो फोकस करना भी जरुरी होता है। इन परिस्थितियों के दौरान आप एयरप्लेन मोड का यूज कर सकते हैं, जिससे आपको कोई कॉल या नोटिफिकेशन आने की झंझट ही खत्म  हो जाएगी। 

प्रमुख खबरें

US vs India Tariff War | पॉवर-बैलेंस का Combo, भारत के लिए US या यूरोप कौन जरूरी?| Teh Tak Chapter 5

US vs India Tariff War | वैश्विक अर्थव्यवस्था का ‘सरदार’ कैसे बना अमेरिका | Teh Tak Chapter 4

US vs India Tariff War | भारत का चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनना, US के लिए इसके मायने|Teh Tak Chapter 3

T20 World Cup से बाहर होगा Pakistan? Bangladesh के लिए PCB चीफ नकवी की ICC को खुली धमकी