Sawan Special Fashion Tips: सावन में ग्रीन कुर्ते के साथ ट्राई करें ये 5 बेस्ट कलर कॉम्बिनेशन और Styling Hacks

By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 29, 2026

सावन महीना शुरु होते ही चारों तरफ हरियाली और खुशहाली का माहौल छाया होता है। इस महीने में महिलाएं और लड़कियां हरे रंग के कपड़े पहनती है।  हिंदू धर्म में सावन के महीने में हरे रंग को खुशहाली और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इस दौरान हर कपड़े पहनें जाते हैं। अब चाहे ऑफिस, मंदिर जाना हो, फैमिली फंक्शन हो या फिर सहेलियों के साथ कहीं घूमने जाना हो, तो ऐसे में लड़कियां ग्रीन कलर के कुर्ते पहनना पसंद करती हैं। अगर आप भी सावन में ग्रीन कपड़े वियर करना चाहती हैं, तो एक बार इन शेड्स के कुर्ते जरुर ट्राई करें। 

यदि आपके पास डार्क या फिर लाइट ग्रीन कुर्ता है, तो आप उसको व्हाइट पलाजो, पैंट या चूड़ीदार पहन सकती हैं। वैसे इस तरह का कॉम्बिनेशन काफी कमाल का लगता है।

कैसे करें स्टाइल

- सफेद कॉटन या चिकनकारी दुपट्टा लें।

 - इसके साथ आप सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड झुमके पहन सकते हैं।

 - छोटी-सी हरी बिंदी या सफेद बिंदी लगा लें।

 - इसके अलावा आप हाथों में सिल्वर चूड़िया या ऑक्सीडाइज्ड कंगन पहन सकते हैं।

 - पैरों में व्हाइट जूती या कोल्हापुरी चप्पल पहन लें।

 - बालों की चोटी या बन बना लें।

 - चाहें तो बालों में गजरा भी लगा लें।

ग्रीन के साथ येलो वियर करें

 यदि आपको डार्क व ब्राइट कलर से कोई दिक्कत नहीं है, तो आप ग्रीन कुर्ते के साथ पीला दुपट्टा या येलो बॉटम्स ट्राई कर सकती हैं।

कैसे करें स्टाइल?

- इसके लिए पीला बांधनी या कॉटन दुपट्टा ले लें।

 - लुक को पूरा करने के लिए गोल्डन झुमके पहन सकते हैं।

 -माथे पर छोटी गोल पीली या हरी बिंदी लगा लें।

 - इसके साथ ही हाथ में हरी और पीली चूड़िया पहन लें।

 - गोल्डन या बेज रंगी की सैंडल कैरी कर सकते हैं।

 - काजल और न्यूड लिपस्टिक शेड लगाकर अपने लुक को खास बना सकते हैं।

ग्रीन के साथ पिंक कलर

सावन में किसी भी पूजा, तीज या कोई छोटा फंक्शन है, तो ग्रीन कुर्ते के साथ पिंक कलर ट्राई कर सकती हैं। लाइट ग्रीन और बेबी पिंक का गजब का कॉम्बिनेशन होता है।

कैसे करें स्टाइल

- पिंक दुपट्टा या पिंक प्लाजो पहन लें।

 - कानों में आप कुंदन या पर्ल वाली इयररिंग्स पहन सकती हैं।

 - इसके साथ ही आप छोटी-सी गुलाबी कलर की बिंदी लगा सकते हैं।

 - आप हाथ में पिंक और ग्रीन कलर की चूड़िया पहन सकती हैं।

 - इसके साथ ही गोल्डन जूती पहनें।

 - चाहें तो बाल खुले रखें या हल्के कर्ल कर लें। 

ग्रीन और गोल्डन कॉम्बिनेशन

यदि आपके पास ग्रीन कलर का सिल्क कुर्ता, बनारसी या एम्ब्रॉयडरी वाला है, तो आप इसके साथ गोल्डन कलर का पेयर कर सकते हैं। 

ऐसे करें स्टाइल

 - ग्रीन कलर के कुर्ते पर गोल्डन दुपट्टा ले लें और बॉटमवियर भी इसी कलर में रखें।

 - कानों में गोल्डन कलर के छोटे झुमके पहन लें।

 - माथे पर गोल्डन बिंदी लगा लें।

 - हाथ में पतले गोल्डन कंगन पहन सकते हैं।

 - गोल्डन हील्स या जूती वियर कर सकते हैं।

 - बालों में लो बन बनाकर उसमें गजरा लगा सकती हैं।

ग्रीन के साथ क्रीम या बेज कलर

सावन में अपने लुक को डिफरेंट बनाने के लिए इस लुक को ट्राई करे। ऑफिस या दिन के समय कहीं जा रही हैं, तो यह कॉम्बिनेशन बहुत अच्छा लगेगा।

इस तरह से करें स्टाइल

- आप ग्रीन सूट के साथ क्रीम या बेज पलाजो पहन सकते हैं।

 - इसको हल्का प्रिंटेड दुपट्टा ले लें।

 - कानों में छोटे स्टड या मोती वाले ईयररिंग्स पहन सकती हैं।

 - माथे पर छोटी हरी बिंदी लगा लें।

 - अपने लुक को बेहतर बनाने के लिए आप हाथ में घड़ी या एक पतला ब्रेसलेट पहन सकती हैं।

 - बेज फ्लैट्स या कोल्हापुर चप्पल पहनें।

 - इसके लिए आप मेकअप लाइट रख सकते हैं। 

ग्रीन आउटफ‍िट के साथ मेकअप कैसा करें?

सावन में ग्रीन सूट के साथ अपना लुक बेहतर बनाने के लिए आप इस तरह से मेकअप कर सकती हैं-

- सबसे जरुरी है हल्का बेस चेहरे पर लगाए।

- काजल और मस्कारा लगाएं।

- न्यूड, पीच या लाइट पिंक कलर की लिपस्टिक लगाएं।

 - थोड़ा से ब्लश अप्लाई करें।

 - दिन के समय बहुत ही ज्यादा ग्लिटर मेकअप करने से बचें। 

हेयरस्टाइल कैसा रखें?

- कोई भी सिंपल चोटी या पोनीटेल बना सकते हैं।

- लो बन

- सॉफ्ट कर्ल्स

- आधे खुले और आधे बंधे बाल

- यदि मंदिर या सावन की पूजा के लिए तैयार हो रही है, तो आप बालों मोगरा या चमेली का गजरा लगा सकती है, यह आपके लुक शानदार बनाएगा। 

प्रमुख खबरें

उच्चतम न्यायालय में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोपी कानून के दो छात्रों को दिल्ली की अदालत से मिली जमानत

अहमदाबाद को 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए सर्वश्रेष्ठ मेजबान बनाने की तैयारी में जुटा गुजरात: हर्ष संघवी

Tamil Nadu Temple Land Scam: 100 करोड़ की ज़मीन 2 करोड़ में बेची, CB-CID ने 3 आरोपियों को किया Arrest

मादक पदार्थ मामले में शिक्षिकाओं की गिरफ्तारी पर केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने जताई हैरानी