राहुल गांधी की बैठक से दूर रहे कांग्रेस के 5 सांसद, जसबीर सिंह गिल बोले- हमें नहीं किया गया आमंत्रित

By अनुराग गुप्ता | Jan 27, 2022

जालंधर। पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। इसी बीच कांग्रेस में बड़ी कलह उभर कर सामने आई है। आपको बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम से पांच सांसदों ने दूरी बनाई है। इन सांसदों में मनीष तिवारी, रवनीत सिंह बिट्टू, जसबीर सिंह गिल, परनीत कौर, मोहम्मद सादिक शामिल हैं। इन सांसदों ने राहुल गांधी की अमृतसर बैठक से पूरी तरह दूरी बनाई है। कहा तो यह जा रहा है कि टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस के पांच सांसद नाखुश हैं। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब में दलित और सिख वोट बैंक को साधने में जुटी कांग्रेस, राहुल ने हरमंदिर साहिब में टेका मत्था 

राहुल ने स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका

कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत सभी उम्मीदवारों ने गुरुवार को स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका और फिर लंगर का प्रसाद खाया। इस दौरान राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी मौजूद रहे। पंजाब में चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए राहुल गांधी जालंधर के मीठापुर में एक डिजिटल रैली को संबोधित करने वाले हैं। पंजाब में 20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 109 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। 8 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान होना अभी बाकी है।

प्रमुख खबरें

Sonam Wangchuk Health Update | सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन, हालत स्थिर लेकिन निगरानी जारी

यूक्रेन में जहाज पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने घटना की कड़ी निंदा की

Connaught Place Violence Case | अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, दिल्ली में सुरक्षा सख्त, अर्धसैनिक बल तैनात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को उनके 84वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं