Prabhasakshi NewsRoom: West Bengal में Kanchanjungha Express को मालगाड़ी ने मारी जोरदार टक्कर, 5 लोग मरे, दर्जनों घायल

By नीरज कुमार दुबे | Jun 17, 2024

पश्चिम बंगाल में सियालदह जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस को सुबह न्यू जलपाईगुड़ी के पास एक मालगाड़ी ने टक्कर मार दी जिससे 5 लोगों की मौत हो गयी और दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गये। उत्तर सीमांत रेलवे कटिहार डिवीजन के डिवीजनल रेलवे प्रबंधक ने जानकारी दी है कि यह दुर्घटना सुबह करीब नौ बजे हुई। रेलवे अधिकारियों ने बताया है कि अगरतला से आ रही 13174 कंचनजंगा एक्सप्रेस न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के पास रंगापानी के समीप एक मालगाड़ी से टकरा गई जिससे कई डिब्बे पटरी से उतर गये। दुर्घटना के बाद के दृश्यों में दिख रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि रेलगाड़ी के डिब्बे हवा में लहरा गये। दुर्घटना के बाद चारों ओर मची चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में मदद के लिए पहुँचे।

इसे भी पढ़ें: Kanchanjungha Express Accident | बंगाल के सिलीगुड़ी में मालगाड़ी की चपेट में आयी कंचनजंगा एक्सप्रेस, अब तक 5 लोगों के मारे जाने की खबर

इस बीच, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट किया, "NFR जोन में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई, बचाव अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ निकट समन्वय में काम कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।"

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट