Health Alert: महिलाएं सेहत से जुड़ी ये 5 गलतियां ना करें, Gynecologist ने दी कैंसर टेस्ट की सलाह

By दिव्यांशी भदौरिया | Jan 02, 2026

अक्सर होता है कि महिलाएं अपनी हेल्थ लेकर हमेशा लापरवाही करती हैं। नए साल की शुरुआत के साथ ही उन्हें अपनी सेहत पर ध्यान देना काफी जरुरी है।  गायनेकोलॉजिस्ट ने बताया है कि, महिलाएं इस साल इन 5 कामों को जरुर करना चाहिए। इन कामों से फिट रखने , खुश रखने औक लाइफ में आगे बढ़ने में सहायता प्राप्त होगी।

हेल्दी रहने के लिए इन 5 चीजों के समझौता ना करें

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग

डॉक्टर ने बताया है कि आप किसी भी एज ग्रुप की हो, फर्टिलिटी का टाइम है या फिर प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं। हर महिला को स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जरुर करनी चाहिए। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग महिलाओं की हड्डी, मसल्स और हार्मोंस को स्ट्रांग बनाने में मदद करती है। याद रखें कि हर महिलाएं धीरे-धीरे मेनोपॉज की तरफ बढ़ती है जो इरवर्सिबल होता है। इसलिए हेल्थ का ध्यान रखना जरुरी है।

प्रोटीन का सेवन अधिक करें

यदि आपको शरीर में एनर्जी और स्ट्रेंथ चाहिए तो प्रोटीन की मात्रा को रुटीन में बढ़ाएं। आमतौर पर महिलाओं को लगता है कि रोजाना एक कटोरी दाल से प्रोटीन की पूर्ति होती है। लेकिन ये पूरी तरह मिथ है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर तीनों में प्रोटीन का इनटेक बॉडी को हेल्दी रखने में मदद करता है।

6-8 घंटे की नींद जरुर लें

आमतौर पर महिलाएं दिन-भर काम करती हैं और रात को भी काम करती हैं, लेकिन आराम से दूर भागती हैं, तो समझें नींद हेल्द के लिए बेहद जरुरी है। हेल्दी रहने के लिए रोजाना कम से कम 6-8 घंटे की नींद लेना जरुरी है। अच्छी नींद से फिजिकल और मेंटल हेल्द दोनों बेहतर रहेगी।

कैंसर टेस्ट जरूर करवाएं

महिलाएं अपने पीरियड्स और इससे जुड़ी समस्याओं पर नजर रखें। पैप स्मियर नाम का टेस्ट कराएं। ये टेस्ट बच्चेदानी में होने वाले कैंसर के शुरुआती स्टेज को पता करने के लिए करवाया जाता है। आपको बता दें कि, इस टेस्ट कराने से कोई दर्द नहीं होता है। हालांकि, यह टेस्ट कराने से बड़ी बीमारी से बचाने में मदद करेगा। साल में एक बार में पैप स्मियर टेस्ट जरुर कराएं।

खुद का ध्यान रखें

पांचवां सबसे जरुरी बात यह है कि खुद के लिए समय जरुर निकालें। महिलाएं अधिकतर घर, फैमिली, करियर में बिजी रहती है। खुद को नेगलेक्ट करने की जल्दी ही फिजकली और मेंटली बीमार होने लगती हैं। इसलिए जरुरी कामों में खुद के लिए समय निकालना भी शुरु करें। 

प्रमुख खबरें

Jan Gan Man: लाठी से चलेगा लोकतंत्र? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर मोदी सरकार का जवाब कई संदेश दे गया

क्या वे आतंकवादी हैं? Priyanka Gandhi का PM Modi-Amit Shah से सवाल, छात्रों पर Pellet Gun क्यों?

Amazon Great Freedom Sale: iPhone और Gadgets पर बंपर Discount, जानें अगस्त मे कब से शुरू होगी सबसे बड़ी Shopping सेल!

आंध्र प्रदेश में पिछले एक महीने में कोविड-19 के दो मामले आए सामने, जेपी नड्डा ने राज्यसभा में दी जानकारी